विश्व कीर्तिमान बनाने विधानसभा चुनाव में उतरे इन्दौर के परमानन्द तोलानी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नम्बर वन शहर इन्दौर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नम्बर वन इन्दौर 1,000 वर्ग फीट तक के क्षेत्रफल वाली इमारतों पर संपत्ति कर से छूट और घर से कचरा उठाने के बदले निगम द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क से मुक्ति जैसे आम अवाम से सीधे जुड़े मुद्दों के साथ चुनाव लडने का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार से चुनाव मैदान में उतरे हैं रीयल एस्टेट कारोबारी परमानंद तोलानी।
हैरतअंगेज बात तो इसमें एक यह भी है कि इस बार चुनाव में उतरकर परमानन्द तोलानी एक साथ तीन तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। तिरेसठ वर्षीय परमानंद तोलानी ने 1989 से चुनाव लड़ना शुरू कर दिया था और अब तक लगातार अठारह बार चुनाव लड चुके हैं। हालांकि तोलानी इन चुनावों में एक बार भी अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाएं है बल्कि हर बार उनकी जमानत भी जप्त हों गईं हैं। और इस बार भी उन्होंने फैसले की परवाह किए बगैर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन भर दिया है। और इस तरह इस बार विधानसभा चुनाव में परमानन्द तोलानी ने उतरने के साथ तीन तीन विश्व कीर्तिमान बना दिए हैं। एक तो सर्वाधिक चुनाव लडने का, दूसरा सर्वाधिक चुनाव लड़कर हारने का और तीसरा सर्वाधिक चुनाव लड़कर हारते हुए अपनी जमानत भी जब्त करवाने का।
हर बार चुनाव में अपनी हार और जमानत जब्त होने के बावजूद परमानन्द तोलानी बिल्कुल भी हताश या निराश नहीं है बल्कि पूर्ण आत्मविश्वास से कहते हैं कि उन्होंने कहा, इंदौर की जनता बहुत समझदार है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह मुझे एक न एक बार चुनाव जरूर जिताएगी।
रिकार्ड 18 वी बार चुनाव लड़ रहे परमानन्द तोलानी के पिता मेठाराम तोलानी ने भी अपने जीवन में 30 साल तक लगातार अलग-अलग चुनाव लड़े थे। साल 1988 में उनके निधन के बाद 1989 से इन्होंने चुनाव लड़ना शुरू कर दिया था। और अब तक परमानंद तोलानी इंदौर से 8 लोकसभा,7 विधानसभा और 2 बार महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं एक बार इन्दौर मेयर सीट आरक्षित महिला वर्ग की होने के चलते उस पर इन्होंने अपनी पत्नी को उतारा था। इस तरह कह सकते कि चुनाव लडना इनकी खानदानी परम्परा है। और इस परम्परा को आने वाली पीढ़ी भी बदस्तूर जारी रखने को प्रतिबद्ध है। इस बारे में परमानन्द तोलानी की बत्तीस वर्षीय बेटी निशा का कहना है कि फिलहाल तो मेरा ध्यान अपने रोजगार पर है, लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ी तो मैं और मेरी बहन चुनाव लड़ने की अपनी खानदानी परंपरा को जरूर आगे बढ़ाएंगे।
लोकसभा विधानसभा और नगर निकाय के चुनाव लड़ने को अपनी खानदानी परम्परा बना चुके तोलानी परिवार से इन विधानसभा चुनाव में भी परमानन्द तोलानी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार से चुनाव मैदान में उतर चुके है चुनाव परिणाम चाहे जो रहें परन्तु नामांकन के साथ ही नम्बर वन शहर के परमानन्द तोलानी विश्व भर में नम्बर वन बन गये है और इसमें उन्होंने इन्दौर को भी नम्बर वन बना दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments