google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन्दौर खेलो एमपी यूथ गेम्स की बैड़मिंटन स्पर्धा में इन्दौर को चारों खिताब......

Sep 28, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

खेलो एमपी यूथ गेम्स इन्दौर संभाग अंतर जिला बैडमिंटन स्पर्धा में इन्दौर ने चारों खिताब हासिल कर अपना एकाधिकार बनाया। इन्दौर की आध्या जैन ने बालिका एकल और कनिका जाट के साथ बालिका युगल खिताब जीतकर दोहरी सफलता पाई। इन्दौर के देव कुमावत ने बालक एकल एवं इन्दौर के अथर्व तारे और नैवेद्य तोंडे ने बालक युगल खिताब जीता।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग तहत इन्दौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल हाल में आयोजित इस स्पर्धा में देव कुमावत ने बालक एकल फाइनल में दूसरे क्रम के इन्दौर के ही मंत्र सोनेजा को 23-21,21-16 से हराकर दूसरा उलटफेर किया। देव ने सेमीफाइनल में पहले क्रम के धार के अवध बिल्लौरे को हराया था। पहले क्रम की आध्या जैन ने बालिका एकल फाइनल में दूसरे क्रम की इन्दौर की ही अनुष्का शाहपुरकर को तीन गेमों में 21-15, 18-21, 21-14 से हराया। इन्दौर की कनिका जाट और आध्या जैन ने बालिका युगल फाइनल में धार की विधि देशवाली और अविका वर्मा को 21-15, 21-13 से पराजित किया। पहले क्रम के इन्दौर के अथर्व तारे और नैवेद्य तोंडे ने दूसरे क्रम के धार के तनमय शर्मा और उज्जवल गोयल को तीन गेमों में 21-17, 19-21, 21-17 से हराया।


इन्दौर नगर निगम एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिया और एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य अनामिका सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, जिला बैडमिंटन संगठन के सचिव आर.पी. सिंह नैयर, सह-सचिव धर्मेश यशलहा, एमराल्ड हाईट्स के टेटे कोच संजय मिश्र व रजनीश जैन आदि भी मौजूद थे। विजेता-उपविजेता के साथ ही सेमीफाइनल में पराजित सभी खिलाड़ियों को तीसरे स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय बैडमिंटन रैफरी धर्मेश यशलहा ने संचालन किया। स्पर्धा संयोजक आर.पी. सिंह नैयर ने आभार व्यक्त किया। स्पर्धा के मुकाबले योनेक्स फेदर शटलकाक से हुए। स्पर्धा में इन्दौर संभाग के 8 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html