google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पावर हिटर की कमी से जूझ रही भारत-पाक टीमें :- लतीफ......

Aug 18, 2023
2 min read































































पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि एकदिवसीय विश्वकप में पावर हिटर अहम भूमिका निभाते हैं। लतीफ के अनुसार भारत और पाक दोनो ही टीमें इस समय पावर हिटर की कमी का सामना कर रही हैं। लतीफ ने कहा कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें विश्व कप में नये अंदाज में उतरेंगी क्योंकि इनके पास कई पावर हिटर हैं। वहीं इस क्षेत्र में एशियाई टीमें पिछड़ती दिख रही हैं।


लतीफ ने कहा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आजकल स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में रिवर्स स्वीप और स्विच शॉट्स लगा रहे हैं। इंग्लैंड मध्य के ओवरों में अपने स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल करता है। इसी कारण उनके स्पिनर आदिल राशिद औरी मोइन अली प्रभावी रहे हैं। दोनों किफायती गेंदबाजी करते हैं। इन हालातों में भारत में होने का लाभ भी एशियाई टीमों को शायद ही मिले।

लतीफ ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने हाल में कई युवा खिलाड़ियों के साथ प्रयोग किया है


जो सही नहीं है। बल्लेबाजी की बात करें तो मध्य और निचले क्रम में 4 से 7 तक, उन्होंने लगातार बदलावों के साथ किसी भी नए खिलाड़ी को जमने का अवसर ही नहीं दिया है। यह जोखिम भरा है, ऐसे में भारत को अब विश्व कप में केवल सीनियर खिलाड़ियों के भरोसे ही रहना होगा। केएल राहुल और श्रेयर अय्यर अगर फिट होते हैं तो भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में भारतीय टीम ने कई कप्तान बनाये हैं और ये रणनीत सही नहीं है। अगर विराट कोहली को ही कप्तान बनाये रखा जाता तो टीम के लिए लाभप्रद रहता। जहां तक पाक की बात है उसके पास भी पावर हिटर नहीं हैं। फखर जमान को सलामी बल्लेबाज के रूप में ही रखा जाना चाहिये।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html