google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंडिगो एयरलाइंस यहाँ शुरू करने जा रहा नियमित फ्लाइट सेवा....

Feb 8, 2024
2 min read







































जगदलपुर-  एयर एलायंस उड़ान योजना के तहत बस्तर में सेवा दे रही थी, लेकिन उड़ान योजना

के तहत हुए अग्रीमेंट का समय खत्म हो गया और एयर एलायंस कमर्शियल फ्लाइट हो गई. हालांकि, अब सप्ताह में 3 दिन ही सेवा कर दी गई. लेकिन इंडिगो ने बस्तवासियों को सेवा देने का मन बनाया है और जगदलपुर में 31 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस नियमित फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है.

डीजीसीए से हरी झंडी मिलने के बाद हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर रूट में इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट सेवा शुरू करेगी. इसे पहले इस रूट में उड़ान योजना के तहत एयर एलायंस ने इस रूट में तकरीबन 3 साल तक फ्लाइट सेवा दी. लेकिन उड़ान योजना के लाइसेंस रिनिवल के बाद एयर एलायंस की उड़ान में कमी कर दी गई. अब हफ्ते में महज 3 दिन ही एयर एलायंस के द्वारा इस रूट में फ्लाइट उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं अब इंडिगो एयरलाइंस को कमर्शियल लाइसेंस मिलने से बस्तर के लोगों को रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित रूप से फ्लाइट मिलेगी.

एयर एलायंस के अलावा वर्तमान में इंडिगो के द्वारा स्पेशल डीआरडीओ की फ्लाइट रायपुर से दिल्ली के लिए चलाई जाती है. यह फ्लाइट सुरक्षा बल के जवानों के लिए ही उपलब्ध होती है. फिलहाल जगदलपुर में इंडिगो एयरलाइंस को कमर्शियल लाइसेंस मिलते ही अन्य विमानन कंपनियों ने भी जगदलपुर में अन्य रूट पर फ्लाइट उपलब्ध कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.

कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में रनवे को लेकर डीजीसीए के नियमों का पालन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रनवे के दोनों छोर पर 3 मंजिला इमारतों के निर्माण पर पाबंदी लगाई गई है. साथ ही डीजीसीए के गाइडलाइंस के अनुसार 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले हाई बिल्डिंग को तोड़ने का भी निर्देश देने की बात बस्तर कलेक्टर ने कही है.

बस्तर में व्यापारी दृष्टि से इस उड़ान सेवा से बस्तर के व्यापारियों को भी काफी फायदा मिलेगा. साथ ही कम समय में रायपुर और हैदराबाद तक का सफर आसानी से कर सकेंगे. मेडिकल सेवा के लिए भी बस्तर में सुविधाओं का अभाव है. यही वजह है कि बस्तरवासी स्वास्थ्य लाभ के लिए रायपुर विशाखापट्नम और हैदराबाद की तरफ मूव करते हैं. नियमित उड़ान सेवा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बस्तरवासी लाभ ले सकेंगे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html