google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

20 कांग्रेस विधायकों के नाम कटने के संकेत.....

Oct 13, 2023
3 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौटेंगे, इससे पहले वे आज वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं, बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पहले चरण की 20 सीटों के लिए उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं, बैठक में सहमति भी बनी है | अब नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ये लिस्ट जारी कर सकती है | बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी है | जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी | जिसमें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है | इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, वहीं चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है, बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने अपने 85 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं | वहीं 5 सीटों पर अब भी पेंच फंस रहा है. जल्द ही पार्टी इनकी घोषणा भी करेगी. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी एक भी पत्ते नहीं खोले हैं. 20 मौजूदा विधायकों को टिकट देने पर संशय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की अध्यक्षता की, छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों का नाम अभी तय नहीं हुआ है और मिजोरम के लिए उम्मीदवारों का नाम लगभग तय हो चुका है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अगले महीने होने वाले 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा और 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए सीईसी बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खडग़े के अलावा सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके डिप्टी टीएस सिंह देव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मिजोरम प्रभारी भक्तचरण दास, मिजोरम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और कई अन्य शामिल हुए। तीन घंटे से अधिक लंबी बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा- मिजोरम को मंजूरी दे दी गई है और छत्तीसगढ़ पर हम चर्चा जारी रखेंगे। यह संकेत आगामी विधानसभा चुनावों में कम से कम 20 मौजूदा विधायकों को हटाने की पार्टी की योजना के मद्देनजर आया है। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि सीईसी कल मध्य प्रदेश और तेलंगाना के उम्मीदवारों पर चर्चा करेगा। इस बीच खडग़े ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, छत्तीसगढ़ में हमने पिछले 5 वर्षों में ‘न्याय योजना’ के माध्यम से एक नया अध्याय लिखा गया है। इसके तहत गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और सभी वर्गों का कल्याण हुआ है। उन्होंने कहा, आज छत्तीसगढ़ को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। ‘भरोसा बारबार, फिर से कांग्रेस सरकार’।


बैठक में 90 सीटों पर हुई चर्चा: टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है, जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी कर रहे हैं। इसी को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस की ष्टश्वष्ट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश, वेणुगोपाल, डिप्टी ष्टरू ञ्जस् सिंहदेव, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज मौजूद रहे। ष्टश्वष्ट की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों के चल रहे मंथन पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंनें कहा कि 90 सीटों पर चर्चा हुई है और पूरी जानकारी पर चर्चा हुई है। एक-दो दिन में अंतिम स्थिति सामने आ जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html