भारतीयों को नाइजर देश छोड़ने की सलाह, तख्तापलट का दिया हवाला.......पढ़े पूरी खबर

भारतीय विदेश मंत्रालय ने नाइजर में बसे भारतीयों को जल्दी देश छोड़ने की सलाह दी है। बता दें कि नाइजर में हुए तख्तापलट के बाद वहां परिस्थितियां बदल गई हैं। इस लिए वहां पर मौजूद भारतीयों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीयों को वहां से वापस अपने देश लौटने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे भारतीय जिन्हें नाइजर में रहना जरूरी नहीं हैं वे जल्द से जल्द नाइजर से भारत वापसी के लिए निकलें।
और जो लोग भारतीय दूतावास के संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं वह अपने आप को रजिस्टर करें।गौरतलब है कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में करीब 250 भारतीय नागरिक रहते हैं। वहां तख्तापलट के बाद उपजे हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने वहां से नागरिकों से लौटने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने लोगों की वतन वापसी के लिए दूतावास में संपर्क करने और अपना नाम रजिस्टर कराने को कहा है। दरअसल, अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने हाल ही में राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम का तख्तापलट किया है। तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति को नजरबंद करके रखा गया है।
इसके बाद वहां के हालात बिगड़ रहे हैं। सैनिकों ने नेशनल टीवी पर इस तख्तापलट का ऐलान किया। सेना ने नाइजर के संविधान को भंग करने का ऐलान करते हुए सभी संस्थानों को निलंबित कर दिया। इस तख्तापलट के बाद देश की सभी सीमाओं को बंद कर दिया। बता दें कि नाइजर में तख्तापलट पहली बार नहीं हुआ है। साल 1960 में फ्रांस से आजादी मिलने के बाद यहां अब तक चार बार तख्तापलट हो चुका है। नाइजर से पहले उसके दो पड़ोसी देशों माली और बुर्किना फासो में पिछले सालों जिहादी विद्रोह के बाद तख्तापलट हुआ था और अब इस छोटे से देश में तख्तापलट ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments