google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में 8 विकेट से हराकर रचा इतिहास...

Dec 24, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र टेस्ट में 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। महिला टीम की टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए थे जिसमें कंगारु टीम 4 मैच जीतने में सफल रही थी, वहीं 6 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत को मात्र 75 रनों का लक्ष्य मिला था। स्मृति मंधाना 38 की शानदार पारी के दम पर भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी।


चौथे दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 233 रनों से की थी, भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर अगले 28 रनों के अंदर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 261 रनों पर समेट दिया था। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 4 के स्कोर पर अपना पहला विकेट शेफाली वर्मा के रूप में खोया। वह किम गर्थ का शिकार बनीं। इसके बाद ऋचा घोष 13 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। अंत में मंधाना के साथ रोड्रिग्स 12 रन बनाकर नाबाद रही।


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में स्नेह राणा ने इस दौरान 4 तो राजेश्वरी गायकवाड़ और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2-2 विकेट चटकाकर कंगारुओं को घुटने टेकने पर मजबूर किया। चौथे दिन पूजा वस्त्राकर ने एशले गार्डनर को 7 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद स्नेह राणा ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसा। आखिरी दो विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ के नाम रही। उन्होंने किम गर्थ और जोनासेन को अपना शिकार बनाया।


तीसरे दिन के अंत तक मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 219 रनों पर सिमट गई। ताहलिया मैकग्रा एकमात्र अर्धशतक जड़ने वाली बैटर रही। वहीं भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने 4 तो स्नेह राणा ने 3 विकेट चटकाए। इस दौरान दिप्ती शर्मा को भी दो सफलताएं मिली।


ऑस्ट्रेलिया के 219 रनों के सामने भारत ने पहली पारी में स्मृति मंधाना (74), ऋचा घोष (52), जेमिमा रोड्रिग्स (73) और दिप्ती शर्मा (78) के अर्धशतकों के दम पर 406 रन बोर्ड पर लगाए। भारत ने पहली पारी के बाद मेहमानों पर 187 रनों की बढ़त हासिल की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html