भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने पाक को 3-0 से हराया.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने चीन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में पाकिस्तान को 3-0 से हराया है। भारतीय टीम ने पूल बी के अपने पहले ही मुकाबले में पाक को 3-0 से पराजित किया। भारतीय महिला स्क्वैश टीम की अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना ने अपने-अपने मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगातार गेम जीते।
इसी के साथ ही भारतीय टीम अब अगले दौर में पहुंच गई है। यहां उसका सामना नेपाल और मकाओ चीन से होगा। अनाहत ने पूल बी मुकाबले के पहले मैच में 3-0 से जीत हासिल कर भारत को बढ़त दिला दी। उन्होंने पाक की सादिया गुल को 11-6, 11-6, 11-3 से पराजित किया। वहीं जोशाना ने पाक की नूर उल हुदा सादिक को दूसरे मुकाबले में 11-2, 11-5, 11-7 से हराकर भारतीय टीम की जीत तया कर दी। इसके बाद जोशना ने भी अपना मुकाबला आसानी से जीत लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments