google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को 3-0 से हराया.....

Jul 31, 2023
1 min read



























भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ पर हो रहे चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेजबान स्पेन को 3-0 से हरा दिया। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। इससे पहले मुकाबले में इंग्लैंड पर जीत से उत्साहित भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही अच्छी शुरुआत की। खिलाड़ियों ने छोटे और सटीक पास से विरोधी टीम पर दबावा बनाये रखा। भारतयी टीम पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर पायी।

भारतीय टीम की ओर से वंदना कटारिया ने 22वें मिनट में पहला गोल दागकर को टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मोनिका ने 48वें मिनट और इसके दस मिनट बाद ही उदिता ने 58वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 3-0 से बढ़त पर ला दिया। वहीं मेजबान टीम स्पेन ने भी पहले क्वार्टर के अंतिम पांच मिनट में कुछ अच्छे प्रयास किये पर पर वह उन्हें गोल में नहीं बदल पायी।

वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाया जिससे उनकी बढ़त हासिल करने की ललक स्पष्ट दिखी। सुशीला ने 22वें मिनट में मैदानी गोल करने का अच्छा मौका बनाया।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ तीन गोल करने वाली लालरेमसियामी ने रिबाउंड को गोलकीपर के पास स्मैश किया और वंदना ने इसे गोल में बदल दिया। बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सर्कल के अंदर कई बार हमले किये।भारतीय टीम ने भारत ने मोनिका के पेनल्टी कॉर्नर पर 48वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त दोगुनी कर दी। वहीं मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले ही उदिता ने तीसरा गोल किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html