भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में पहुंची......

भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम अंतराष्ट्रीय ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) विश्व खेलों के फाइनल में पहुंच गयी है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को लीग चरण में 163 रनों से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी। गत सप्ताह ही आईबीएसए विश्व खेलों में नेत्रहीन क्रिकेट की भी शुरुआत हुई थी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में ही आठ विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराया था। भारतीय टीम लगातार दो जीत के बाद तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही। इसी के साथ ही भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है ये खिताबी मुकाबला शनिवार को होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments