भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत की प्रबल दावेदार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांच मैच जीत लिए हैं। इससे भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। भारतीय टीम ने अब तक ऑस्ट्रलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराया है। अब भारतीय टीम का मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। इस मैच में भी भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है क्योंकि अब तक विश्वकप में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उसके केवल एक ही मैच में जीत मिली है। वहीं भारतीय टीम एक सप्ताह के आराम के बाद तरोताजा होकर पूरे उत्साह से उतरेगी। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम को 26 अक्टूबर को श्रीलंका से खेलना है। इंग्लैंड का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम से होने वाले मुकाबले से पहले अपना मनोबल बढ़ाना रहेगा।
इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में अभी 9वें नंबर पर हैं। टीम के कप्तान जो बटलर का भी मानना है कि उनकी टीम अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है और उसका सेमीफाइनल में जाना मुश्किल है। जहां भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने केवल दो मैच जीतने हैं। वहीं इंग्लैंड को अब सभी मुकाबले जीतने होंगे। इंग्लैंड का सफल इसलिए भी मुश्किल नजर आता है क्योंकि शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम को हराना उसके लिए अभी बेहद मुश्किल हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments