google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर रचा इतिहास...

Dec 22, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

भारतीय- टीम ने साउथ अफ्रीका में इतिहास रच दिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने 78 रनों से धांसू अंदाज में जीत दर्ज की. इसके साथ ही केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया |


इस मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार अंदाज में शतक जमाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को टारगेट चेज नहीं करने दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है |


साउथ अफ्रीकी जमीन पर भारतीय टीम की यह किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरी जीत है. इससे पहले भारत ने अफ्रीका में 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें से एक में ही जीत मिली थी. वो एकमात्र सीरीज 2018 में जीती थी. अब यह 9 में से दूसरी सीरीज जीती है.मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था |


इसके बाद भारतीय टीम ने 297 रनों का टारगेट दिया. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.5 ओवरों में 218 रन ही बना सकी. टीम के लिए टोनी डी जोरजी ने 87 गेंदों पर 81 रन बनाए. जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html