अंधेरे में साइलेंट गन से भारतीय जवानों पर हमला, पाकिस्तान के स्नाइपिंग अटैक में जवान शहीद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जम्मू कश्मीर- में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है. 8-9 नवंबर 2023 की मध्यरात्रि कोरामगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी के दौरान घायल हुए बीएसएफ जवान की मौत हो गई है.बीएसएफ जवान की पहचान हेड कांस्टेबल लाल फैम किमा के रूप में हुई है. इस गोलीबारी का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा स्नाइपिंग एक्शन के जरिए किया गया जवान पर यह हमला किया गया था |
घायल होने के बाद फैम किमा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात बीएसएफ की पोस्ट पर जब गोलीबारी हुई और जवान अपनी पोस्ट से बाहर गया तो उसी समय स्नाइपिंग अटैक के जरिए पाकिस्तान की तरफ से उस पर हमला किया गया. जम्मू सेक्टर और कश्मीर सेक्टर स्थित सीमा पर कुछ सालों पहले तक पाकिस्तान की तरफ से स्नाइपिंग अटैक किए जाते थे, लेकिन सीजफायर के दौरान यह बंद हो गए थे. अब एक बार फिर स्नाइपिंग के जरिए या हमला हुआ है जिससे भारतीय सुरक्षाबल भी सतर्क हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments