google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय क्रिकेट टीम को मिला दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज, पढ़ें खबर...

Jul 21, 2023
2 min read












IND vs WI, 2nd Test :-

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से भी एक घातक तेज गेंदबाज मिल गया है, जो हारी हुई बाजी को जीत में पलटना बहुत अच्छी तरह से जानता है। भारत का ये तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम को तहस-नहस कर देगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस तेज गेंदबाज ने दिखाया है कि वह जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से भी धारदार तेज गेंदबाज है। मुकेश कुमार ने इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। भारत के इस खूंखार तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू किया है।

मुकेश कुमार की टीम इंडिया में की धमाकेदार एंट्री- मुकेश कुमार ने बंगाल के लिए 39 फर्स्ट क्लास मैचों में 21.55 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत से 149 विकेट झटके हैं। मुकेश कुमार ने इस दौरान 6 बार पारी में 5 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 बार पारी में 4 विकेट लिए हैं | बता दें कि मुकेश कुमार पहले गोपालगंज में क्रिकेट खेलते थे और उनका प्रदर्शन अच्छा था। वह बिहार के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेले। इसके बाद पिता ने नौकरी के लिए उन्हें कोलकाता बुला लिया। मुकेश के पिता कोलकाता में ऑटो चलाते थे। मुकेश कुमार ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में एंट्री के लिए जमकर मेहनत की, लेकिन तीन बार वह मेडिकल टेस्ट में फेल हो गए. इसके बाद वह कोलकाता पहुंचे और क्रिकेट खेलने लगे।

बिहार से गहरा नाता- मुकेश कुमार दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। बिहार के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश कुमार को आईपीएल 2023 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। जबकि उनका बेस प्राइज सिर्फ 20 लाख रुपये था, लेकिन वह अपने बेस प्राइस से करीब 28 गुना ज्यादा कीमत में नीलाम हुए।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html