भारत ने जीता टॉस, कप्तान रोहित शर्मा ने लिया ये फैसला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज (14 अक्टूबर) भारत और पाकिस्तान के बीच है| दोनों ही चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें वनडे वर्ल्ड कप में एक दूसरे के आमने-सामने सात बार आई हैं| वहीं सातों बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है|
यह दोनों ही देशों के बीच ओवरऑल 135वां वनडे मैच है| इससे पहले दोनों ही मुल्कों के बीच 134 मुकाबले खेले गए हैं| जहां भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं, वहीं 73 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है| खास बात यह है जब-जब दोनों ही देश वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं उन सातों मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा है|
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता, पाकिस्तानी टीम की पहले बल्लेबाजी|
भारत की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments