google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत की बढ़ी चिंता? म्यांमार के विद्रोही गुट ने सीमा से सटे शहर पर किया ये दावा....

Jan 17, 2024
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारत और बांग्लादेश की सीमा से लगे म्यांमार के महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर पर कब्जा करने का दावा अराकान आर्मी की ओर से किया गया है.

पश्चिमी म्यांमार के रखाइन राज्य में एक जातीय सशस्त्र समूह अराकान आर्मी (AA) ने दावा किया है कि उसने भारत और बांग्लादेश की सीमा से लगे एक शहर पर नियंत्रण कर लिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एए ने भारत और बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले कलादान नदी पर स्थित बंदरगाह शहर पलेतवा पर नियंत्रण की घोषणा की है.

म्यांमार कई मोर्चों पर विद्रोह की चपेट में है. लोकतंत्र समर्थक समानांतर सरकार की ओर से समर्थित जुंटा विरोधी समूहों ने कई सैन्य चौकियों और कस्बों पर नियंत्रण कर लिया है. 2021 में एक निर्वाचित सरकार के खिलाफ तख्तापलट करने के बाद से जुंटा के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है.

इसे म्यांमार की सैन्य सरकार के लिए नया झटका माना जा रहा है लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे भारत की चिंता बढ़ेगी? दरअसल, म्यांमार में संघर्ष शुरू होने के बाद से हजारों की संख्या में लोगों ने भारत में शरण ली है. पड़ोसी देशों में उथल-पुथल का असर बाहर नहीं होगा, इससे आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html