भारत की पहली लॉन्ग रेंज वाली रिवॉल्वर 'प्रबल' हो गई लॉन्च..........

भारत की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर 'प्रबल' लॉन्च हो गई है।उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) द्वारा निर्मित ये एक मेक इन इंडिया रिवॉल्वर है। इस रिवॉल्वर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका वजन काफी कम है। यह हल्की 32 बोर रिवॉल्वर महिलाओं के लिए मुफीद इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि ये बिना कारतूस के केवल 675 ग्राम की है, जिसे कोई भी आराम से अपने साथ रख सकता है।
ये 50 मीटर तक अपने लक्ष्य को भेद सकती है, जो बाजार में उपलब्ध सभी रिवॉल्वर की तुलना में ढाई गुना है। इसके अलावा, प्रबल भारत में निर्मित होने वाली पहली रिवॉल्वर है, जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments