google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत.....

Nov 16, 2023
3 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है. भारत वनडे विश्व कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है. भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शामी ने 7 विकेट लिए. शामी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया |


वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच (World Cup 2023 Semi Final) में भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को 70 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया है. 398 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 327 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी (Mohammed Shami) ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 134, कप्तान केन विलियम्सन ने 69 और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन बनाए. इन तीनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. वहीं भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके |


बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Cricket Stadium) में वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए थे |


कोहली ने तोड़े सचिन के दो रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 398 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 397 रन बनाए हैं. भारत की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में 50वां शतक लगाया. कोहली ने 113 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने भी कोहली का साथ देते हुए 70 गेंदों में 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. विराट ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 673 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है |


भारत को मिली शानदार शुरुआत

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ. रोहित ने बेहद तेज शुरुआत करते हुए महज 29 गेंदों में 47 रन बनाए. वहीं शुभमन गिल ने उनका साथ देते हुए महज 66 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाते हुए भारत के स्कोर को 397 रन तक पहुंचाया. अंत में केएल राहुल ने तेज तर्राट पारी खेलते हुए 20 गेंदों में 39 रन बनाए |


भारत ने लिया 2019 विश्व कप का बदला

बता दें कि भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही है. भारत ने अपने सभी लीग मैच जीतने के साथ ही सेमीफाइनल को भी जीत लिया है. टीम इंडिया ने लीग स्टेज में न्यूजीलैंड की टीम को हराने में भी सफलता पाई है. इस मैच को जीतने के साथ ही भारत 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार का बदला ले लिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html