भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों को वापस जाने 10 अक्टूबर तक समय दिया.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारत ने कनाडा को एक और झटका देते हुए उसके 41 राजनयिकों को वापस जाने की समय सीमा निर्धारित कर दी है। यहां गौरतलब है कि फिलहाल भारत और कनाडा के बीच चल रहा राजनयिक तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भारत सरकार ने कनाडा से कहा है कि अगर इनमें से कोई भी राजनयिक 10 अक्टूबर के बाद रुकता है तो उसकी राजनयिक छूट रद्द कर दी जाएगी। इससे पहले, नई दिल्ली ने कहा था कि वह भारत और कनाडा के बीच राजनयिकों की संख्या और ग्रेड में समानता चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के भारत में 62 राजनयिक हैं और नई दिल्ली ने उनसे यह संख्या 41 कम करने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए वीजा प्रतिबंध की घोषणा की थी।
सितंबर में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। गौरतलब है कि निज्जर की 18 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रूडो ने भारत सरकार के एजेंटों पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के विश्वसनीय आरोपों को लगाते हुए जांच की मांग की थी, जबकि भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments