33 रनों से आयरलैंड को पछाड़ा, भारत ने जीती तीसरी सीरीज.........

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत ली है | 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने दूसरा मुकाबला जीत लिया है | जिसके साथ ही भारत ने बाइलेटरल सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है | अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 23 अगस्त को होगा | डबलिन के द विलेज स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए | जवाब में आयरिश टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी | इसके साथ ही भारत ने 33 रनों से आयरलैंड को हराकर ये सीरीज अपने नाम कर ली |
186 रन का बड़ा टारगेट का पीछा कर रही आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवा दिए. 6 ओवर के बाद टीम 31 रनों तक ही पहुंच पाई |
वहीं भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए. अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे रिंकू सिंह ने 21 बॉल पर 38 रन की पारी खेलकर टीम गति दी | रिंकू से पहले विकेटकीपर संजू सैमसन ने 26 बॉल पर 40 और ऋतुराज गायकवाड ने 43 बॉल पर 58 रन बनाए | इस दौरान आयरलैंड के बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटका दिए. जबकि क्रैग यंग, मार्क अडायर और बेंजामिन व्हाइट ने 1-1 विकेट उड़ाए |
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में 47 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए |ओपनर यशस्वी जायसवाल 18 और तिलक वर्मा एक रन पर आउट हुए. क्रैग यंग और जॉर्ज डॉकरेल एक-एक विकेट चटकाए | ओपनिंग करने उतरे ऋतुराज गायकवाड ने टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया | उन्होंने 43 बॉल पर 134.88 के स्ट्राइक रेट पर 58 रन बनाए | गायकवाड की पारी में 6 चौके और एक छक्के शामिल रहे | 34 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन तीसरे विकेट के लिए पार्टनरशिप की | दोनों ने 71 रन बनाए | सैमसन 40 रन बनाकर क्रैग यंग का शिकार हुए और दोनों के बीच की साझेदारी टूट गई |
संजू सैमसन के आउट होने के बाद खेलने उतरे रिंकू ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए 180 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया | उन्होंने 22 गेंद पर 180.95 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए | रिंकू ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए | रिंकू ने शिवम दुबे के साथ 28 बॉल पर 55 रनों की साझेदारी की | वहीं शिवम दुबे 16 बॉल पर दो छक्कों सहित 22 रन बनाकर नाबाद लौटे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments