यूपी की 80 की 80 सीटें जीतेगा इण्डिया गठबंधन-अखिलेश....

प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से शुरु हुई समाजवादी पार्टी की लोक जागरण यात्रा गुरुवार को बांदा पहुंची। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इण्डिया गठबंधन और पीडीए मिलकर 80 की 80 सीटे जीतने जा रहा है, और इसलिए जीतने जा रहे हैं |
क्योंकि मिसाइल बनी नहीं, टैंक बने नहीं, पानी आया नहीं, अन्ना जानवर गए नहीं, पलायन रुका नहीं, बड़े पैमाने पर बेरोजगार, सूखे में राहत नहीं, बाढ़ में मदद नहीं, कोई काम पूरा नहीं किया।बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोई घर परिवार ऐसा नहीं है जिसने महाभारत ना पढ़ा हो या रामायण के बारे में ना जानता हो।
मणिपुर में दो तस्वीरें आई, कारगिल का युद्ध करने वाले जवान के परिवार की महिला के साथ जो घटना हुई हमारी संस्कृति कभी इन चीजों को स्वीकार नहीं कर सकती है। इसका दोषी अगर कोई है तो बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अधिकारियों से मिलकर सरकार चला रहे। ये जो अधिकारी हैं बदल जाते हैं। जब दूसरी सरकार आएगी तो उनके पीछे मुकदमे लगा देंगे। मुख्य सवाल ये है कि इस सरकार में अन्याय बढ़ा है। जब तक रणनीति बनाने में हम लोग कामयाब नहीं होंगे तब तक बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है और सरकार का समस्या न स्वीकार करना, इनके पतन का कारण बनेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments