इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक.....

मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की | उन्होंने इस दौरान अडानी ग्रुप पर छपी मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सरकार को घेरा. राहुल ने पूछा कि 'देश से बाहर भेजा जा रहा पैसा आखिर किसका है' राहुल गांधी ने कहा कि जी20 की मीटिंग का समय है. अलग-अलग देशों से लीडर्स आ रहे हैं | आज सुबह बिजनेस अखबारों में बहुत गंभीर मामला उठाया गया है |
उन्होंने एक अखबार की हेडिंग बताते हुए कहा, "एक परिवार जो मोदी के करीब है, उसने अपने शेयर में पैसा इन्वेस्ट किया. एक बिलियन डॉलर हिंदुस्तान से अडानी की कंपनी के नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों में गए और वापस आए | उससे शेयर प्राइस को इनफ्लुएट किया. इससे वो हिंदुस्तान का इंफ्रास्ट्रक्चर एयरपोर्ट, पोर्ट को खरीद रहे हैं | अखबारों ने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं |" कांग्रेस नेता ने पूछा, "ये पैसा यूज किया जा रहा है, वो किसका है | ये अडानी का है या किसी और का है | इस काम को करने के लिए मास्टरमाइंड विनोद अडानी है | उनके साथ दो पार्टनर्स हैं | नासिर अली सबान अली और एक चाइनीज चैंग चोंग लिंग है | "






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments