google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेजस भंवरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता पर्व.........

Aug 16, 2023
1 min read



























































अंचल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी मीडियम स्कूल भंवरपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर एक दिन पूर्व सोमवार दिनांक 14 अगस्त को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना से हुई। तत् पश्चात विद्यालय की बालिकाओं ने झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-नन्हे बच्चों ने देश भक्ति और ओज से परिपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया। मधुरिम गीत प्रस्तुत किया साथ ही देशभक्ति कविताओं का वाचन किया। बच्चों ने देशभक्ति गानों पर मनमोहक नृत्य का भी मंचन किया।

मंगलवार दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला में कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र ध्वज तिरंगा को संस्था प्रमुख, विद्यालय प्राचार्य टी. के. पटेल जी द्वारा फहराकर किया गया। ध्वज सलामी के पश्चात राष्ट्रगान के मधुरिम बोल गूंजायमान हुआ। अगली कड़ी में प्राचार्य ने ओजपूर्ण संबोधन दिया।

नगर की परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे नगर के समस्त शैक्षणिक संस्थानों ने सामूहिक प्रभात रैली निकालकर पंचायत भवन के ध्वजारोहण में सहभागिता प्रस्तुत की। अंत में प्राचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। तथा मिठाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों एवं पालक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों समेत नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html