google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जांजगीर-चांपा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह.....

Aug 15, 2023
4 min read




























































  • नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

  • मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

  • उत्कृष्ट गौठान तिलई को प्रदान की गई 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि

  • उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2023, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम के संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। समारोह में मुख्य अतिथि के कर-कमलों से शांति और सद्भावना और विविधता में एकता और शांति का प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्य अतिथि डॉ. डहरिया ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और गौठान समितियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक जांजगीर एवं नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक सोनी, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि डहरिया ने तिलई गौठान के अध्यक्ष परमानंद कौशिक को तिलई गौठान का उत्कृष्ट संचालन लिए 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही गौठान में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नवगवां (बलौदा), गोविन्दा (बम्हनीडीह), मुड़पार ब (पामगढ़) और खोखरा (नवागढ़) गौठान के अध्यक्ष सम्मानित हुए। इसी प्रकार उत्कष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृति कार्यक्रम में प्रथम स्वामी आत्मानंद क्रमांक 02, द्वितीय गुरूकुल इंटरनेशलन स्कूल बनारी और तृतीय जिज्ञासा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर को पुरस्कार, परेड सीनियर वर्ग में प्रथम सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित, द्वितीय जिला पुलिस बल, तृतीय जिला महिला पुलिस बल, परेड जुनियर वर्ग में प्रथम एनसीसी ट्रूप नंब 3 जांजगीर, द्वितीय गाईड दल जांजगीर और तृतीय एनसीसी बालिका ज्ञानदीप स्कूल को प्राप्त हुए तथा मुख्यअतिथि द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डहरिया ने मुख्यमंत्री के संदेश में कहा कि हमारी न्याय योजनाएं प्यार की गंगा बहा रही है और दिलों को जोड़ रही है। उन्होने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से धान खरीदी प्रति एकड़ 15 क्विंटल से 20 क्विंटल करने, किसानों को 20 हजार करोड़ की इनपुट सब्सिडी, समर्थन मूल्य पर पहली बार मिलेट की खरीदी, किसानों के लिए बढ़ती सुविधाएं, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, गौठानों से गांव में आ रहा आर्थिक स्वावलंबन, तीन सौ नए रीपा प्रारंभ करने, फूड पार्क के लिए भूमि का चयन, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 590 करोड़ रूपए की मदद, 32 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार, ‘आवास न्याय योजना’ प्रारंभ करने, पंजीकृत श्रमिकों को मिल रही विभिन्न सुविधाएं, देश में सर्वाधिक लघु वनोपज का संग्रहण, अनुसूचित क्षेत्रों में तेजी से विकसित होती अधोसंरचनाएं, खाद्य सुरक्षा के साथ पोषण सुरक्षा को भी मिली गति, सुपोषण अभियान के तहत पौने तीन लाख बच्चे कुपोषण और दो लाख महिलाएं एनीमिया से मुक्त करने की जानकारी दी।


मंत्री डहरिया ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख तक के इलाज की सुविधा, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालन कर मरीजों को 70 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने, राज्य गठन के बाद पहली बार नियमित शिक्षकों की भर्ती, स्कूल भवनों में बेहतर सुविधाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ शुरू करने, नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने, चार नए संगीत महाविद्यालयों के साथ 71 नए महाविद्यालय प्रारंभ करने, 42 हजार युवाओं को नौकरी देने, प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क माफ करने, एक लाख 22 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, खेल अकादमियों और ‘खेलो इंडिया सेंटरों’ का संचालन, शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण का लागू करने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ने राजस्व मामलों का सरलीकरण के तहत 6 नए जिलों, 32 राजस्व अनुविभाग तथा 100 नवीन तहसीलों का गठन करने, छत्तीसगढ़ के समस्त 50.13 लाख ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त करने, हॉफ बिजली बिल योजना के तहत 43 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 3900 करोड़ रुपए की छूट देने, राजीव गांधी सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास, डीएमएफ से 12 हजार 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य, लोगों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर से मिली मुक्ति, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, राम वनगमन पर्यटन परिपथ, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन, नक्सल क्षेत्रों में बदलाव की बयार, चिटफंड कंपनी के शिकार लोगों को धन वापसी, छत्तीसगढ़ में चंहु ओर खुशहाली लाने का संदेश दिया।


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमांडर प्रदीप जोशी की आगुआई में परेड का मार्च पास्ट किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य मंजू सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, खाद्य आयोग के सदस्य ज्योति किशन कश्यप, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य हरप्रसाद साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ प्रीति देवीं सिंह, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, राघवेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह ,नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी , डीएफओ दिनेश पटेल ,अपर कलेक्टर एस पी वैध , अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं जिले वासी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html