छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन का अनिश्चित कालीन धरना जारी....

पत्रकार ईस्माइल खान की क़लम से :-
5 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सरसीवां- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के बेनर तले स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कैडर के अधिकारी कर्मचारी अपने मांग को लेकर आंदोलन पर है जिसमे फेडरेशन में मुख्यतः छत्तीसगढ़ सीआइडीए , जे यू डी ए, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी एवं नर्सिंग संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है। फेडरेशन के मुख्य माँगो में वेतन विसंगति सहित 5 सूत्रीय मांग हेतु संघ अनिश्चित कालीन आंदोलन पर लामबद्ध है। गत दिनाक मुड़पार, सरसीवां, गाताडीह, सोहागपुर, पेंड्रावन इत्यादि सेक्टर के फेडरेशन के कर्मचारी सदस्यों ने जिलास्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन दिन रैली निकालकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें स्वास्थ्य फेडरेशन के जिला संयोजक भोजराम नायक, सी आई डी ए के जिलाध्यक्ष डॉ एस खूंटे, एस.एस.के.एस संघ के महिला अध्यक्ष श्रीमती एच दुबे, राजेश प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति चंद्रकला जायसवाल, लहाराम रत्नाकर, अभिषेक पटेल, हेतराम कर्ष जिला सलाहकार , शर्मिला देवी जिला कार्यकारणी, पदमा साहू,नागेश्वरी साहू,इंका साहू (महिला प्रकोष्ठ संयोजक) भगवत सिंह जांगड़े, गेंदलाल खटकर, पद्मावती खटकर सहित स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन, परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ, नर्सेज एसोसिएशन के सदस्य सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments