google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षक का अभद्र व्यवहार, छात्रो से कराया मालिश...हुआ सस्पेंड

Jul 28, 2023
1 min read
























सरकारी प्राथमिक विद्यालय का एक सहायक शिक्षक जिसे छात्रों से मालिश करवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने संकुल शैक्षिक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि बच्चों से मालिश करवाने के आरोप में जिले के कुनकुरी विकासखंड के सेन्द्रीमुण्डा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में नियुक्त सहायक शिक्षक विजय यादव को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार को इस आशय का आदेश जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संकुल शैक्षिक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों के परिजनों ने शिकायत की थी कि यादव ने स्कूल में छात्रों से हाथ, पैर और सिर दबवाया तथा मालिश करवाया था और जब छात्रों ने इससे इंकार किया तो आरोपी शिक्षक ने उन्हें मारा-पीटा की और स्कूल से भगा दिया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद कुनकुरी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान छात्रों का बयान लिया गया और मामला सही पाया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी सहायक शिक्षक विजय यादव को निलंबित कर दिया गया। निलंबन आदेश में DEO ने कहा- बच्चो से मालिश कराना शिक्षक के गरिमा के खिलाफ है और यह अनुशासित भी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html