नए साल की पूर्व संध्या पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि...
- ANIS LALA DANI

- Dec 31, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गुवाहाटी - पूर्वोत्तर के प्रमुख शहरों में रविवार को नए साल की पूर्व संध्या पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। नये साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां जुटे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क की निदेशक सोनाली घोष ने कहा, ”हम साल के अंत में पर्यटकों की अधिक संख्या देख रहे हैं। इससे पहले, पर्यटक केवल पार्क की मध्य और पश्चिमी सीमा तक ही जा सकते थे। लेकिन अब हमारे पास काजीरंगा क्षेत्र में नदी पर्यटन, ट्रैकिंग और साइकिलिंग आदि सहित कई विकल्प हैं। कुछ ही दिनों में पक्षी महोत्सव भी आने वाला है।”
देश भर से आने वाले पर्यटकों को देखते हुए 5 स्टार होटल ने अपना मेन्यू भी पैक कर लिया है। इस बीच, गुवाहाटी में पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने लोगों को ट्रैफिक नियमों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगाह किया है।
उन्होंने आगे कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। लोगों को भी सरकार के निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। नशे की हालत में वाहन चलाना सख्त वर्जित होगा और कानून तोड़ने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।





.jpg)







