बढ़ा प्रदूषण: गोपाल राय ने दिए कई जरूरी निर्देश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबंधित विभागों के साथ अहम बैठक की और जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। गोपाल राय ने कहा कि अभी जिस तरह का मौसम का मिजाज बना हुआ है उसे नियंत्रित करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिया गया है। पहले ही 1 नवंबर से निर्देश दिया गया था कि दिल्ली के अंदर हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से जो बसे आती हैं वह अब सीएनजी, इलेक्ट्रिक या फिर बीएस 6 की ही होनी चाहिए। सिर्फ इन्हीं बसों को एंट्री मिलेगी।
इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 18 टीमों को बॉर्डर पर अलग-अलग जगहों पर लगाया है। इसमे 6 सदस्य हर टीम में हैं, 4 ट्रांसपोर्ट और 2 ट्रैफिक पुलिस के सदस्य हैं। अभी 59 बसों को रोका गया है, ये बसें डीजल की बसें थीं या फिर पुरानी थीं। यह निरंतर चलेगा। मेरा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान की सरकारों से निवेदन है कि आप अपनी बस डिपो पर ही यह चेक करें।
अगर आप बॉर्डर पर प्रदूषित बसें भेजते हैं तो इससे यात्रियों को दिक्कत होती है । लिहाजा आप वहीं पर चेक करें और कोई भी ऐसी बस को दिल्ली ना भेजे जिससे कोई दिक्कत हो। गोपाल राय ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से लगातार 350 के आसपास का एक्यूआई का स्तर बना हुआ है। वैज्ञानिकों की जो राय है उसके अनुसार अब तेजी के साथ पारा कम हो रहा है और पिछले 4-5 दिनों से हवा की रफ्तार कम हो गई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। अभी हमारे लिए यह सकारात्मक है। अभी हवा की दिशा नॉर्थवेस्ट नहीं हुआ है, जोकि कुछ दिनों में हो सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments