8 लाख रूपए नगद जब्त किया आयकर विभाग ने...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- आयकर की टीमे आज दूसरे दिन भी कारोबारी समूहों के रायपुर, भिलाई और दल्ली राजहरा स्थित 14 ठिकानों में जांच की। दिन भर की पड़ताल के बाद पटाखा कारोबारी हुकुमचंद फत्तेचंद के चार ठिकानों से टीमें लौट गई हैं। जबकि सुरेश धिंगानी और खनन कारोबारी सौरभ लोढ़ा जैन और उसके भाई के 10 ठिकानों पर पड़ताल जारी है।
अब तक इन सभी केे पास से 8 लाख रूपए नगद, दस लाख के जेवरात सीज किए गए हैं । आयकर सूत्रों ने बताया कि जांच शुक्रवार देर शाम समेट लिए जाने की बात कही है। छापेमारी महादेव आनलाइन सट्टा एप से जोड़कर बताया गया है । फिलहाल किसी भी कारोबारी के लॉकर जब्त करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments