चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी....मयूर विला में मिला खजाना

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
उत्तर प्रदेश-उत्तर प्रदेश के कानपुर में मयूर ग्रुप पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है | अब तक करीब 8 करोड़ रुपये का 26 किलो सोना और 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है | इसी के साथ 41 करोड़ की SAFTA शुल्क चोरी की बात भी सामने आई है | इस पूरी कार्रवाई में कई अनियमताएं और टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है |
जानकारी के अनुसार, 150 अधिकारियों ने 35 से ज्यादा जगहों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 41 करोड़ रुपये की SAFTA (South Asian Free Trade Area) शुल्क चोरी का भी पता चला है | इसके बारे में ग्रुप के मालिक से विभाग के अधिकारियों ने घंटों तक पूछताछ की | इसके अलावा, M/S KPEL द्वारा 18 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद की बात सामने आई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments