नेशनल हाईवे की घटना, कलेक्टर की गाड़ी ने कई लोगों को कुचला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
करीब सुबह 8.30 बजे एनएच 57 पर फुलपरास थाना क्षेत्र में दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल दिया। इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे दो मजदूरों को भी कुचल दिया। गाड़ी छोड़कर डीएम के चालक सहित सभी सवार फरार हो गए हैं। गाड़ी रेलिंग से टकरा गई है।
इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जुटने से पहले डीएम और उनके चालक घटना स्थल से फरार हो गए। गाड़ी फिलहाल वहीं खड़ी है। बता दें कि मधेपुरा के डीएम वर्तमान में विजय प्रकाश मीणा हैं।
डीएम विजय प्रकाश मीणा की मधेपुरा में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग है। राजस्थान के रहने वाले हैं। मृतका का नाम गुड़िया देवी (28) पति रंजीत साह और उसकी बच्ची 7 साल की है। दोनों घायल मजदूर को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। दो मजदूरों की स्थिति नाजुक है। मजदूर अशोक सिंह (60) की हालत गंभीर है। राजू सिंह भी गंभीर है। दोनों जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। इन्हें डीएमसीएच भेजा गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments