google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टैगलाइन के साथ रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के मुख्य बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन आज....

Oct 26, 2023
1 min read












































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है... इस आशय पर जोर देते हुए चुनाव में जीत के लिए भाजपा की जोरदार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे भाजपा के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। यह मुख्य चुनाव कार्यालय शहर के सिटी सेंटर मॉल के सामने, एक्सप्रेस हाईवे ढालान, छत्तीसगढ़ वॉच कांप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड के पास पंडरी में शुरू किया जाएगा।

इस बारे में विधानसभा संयोजक नलिनीश ठोकने ने बताया, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, उनके समर्थक और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के चुनाव प्रचार अभियान से संबंधित समस्त गतिविधियां पंडरी स्थित उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इसी तरह भाजपा मंडल फाफाडीह, तेलीबांधा, जवाहर नगर और शंकर नगर में भी एक-एक चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html