PCC मे LDM के कंट्रोल रूम का उद्घाटन, एवं महत्वपूर्ण बैठक...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- आज प्रदेश मुख्य कार्यालय पीसीसी राजीव भवन में LDM की बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसमें AICC छत्तीसगढ़ LDM प्रभारी राहुल बल, AICC छत्तीसगढ़ चीफ ऑब्जर्वर प्रीतम सिंग, एवं ऑब्जर्वर डॉक्टर वल्लभ मुख्य रूप से आज के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए,LDM की इस बैठक मे 39 रिजर्व सीटों के एसटी ,एससी असेंबली कोऑर्डिनेटर साथ ही साथ LDM के टीम लीडरो की उपस्थिती रही... बैठक मे मुख्य चर्चा आगामी विधानसभा चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर किस तरह काम किया जाए उस विषय मे विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही साथ AICC छत्तीसगढ़ LDM प्रभारी राहुल बल के द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत काम किस तरह किया जाए ये भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई... ताकि संगठन को और मजबूती प्रदान की जा सके छत्तीसगढ़ चीफ ऑब्जर्वर प्रीतम सिंग एवं ऑब्जर्वर डॉ वल्लभ के द्वारा भी लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के काम की सराहना कि गई और 39 रिजर्व विधानसभा असेंबली में छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ काम करने और पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को संपर्क कर कांग्रेसी विचारधारा से जोड़ने की भी बात कही गई,, आज पीसीसी कार्यालय में LDM कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन छत्तीसगढ़ के ऑब्जर्वर प्रीतम सिंग एवं ऑब्जर्वर डॉक्टर वल्लभ ,AICC छत्तीसगढ़ LDM प्रभारी राहुल बल द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य रूप से सारे LDM विधानसभा कोऑर्डिनेटर और साथ ही LDM के टीम लीडरो की उपस्थिति रही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments