चुनाव के मद्देनजर अब अधिकारी मतदान केंद्रों का सतत रूप से निरीक्षण कर रहे तहसीलदार उदय राज सिंह.....

ब्यूरो चीफ जशपुर - " कमलेश विश्वकर्मा "
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सरहरी में उदय राज सिंह तहसीलदार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब अधिकारी मतदान केंद्रों का सतत रूप से निरीक्षण कर रहे हैं, साथ ही मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था बिजली, पानी, शौचालय जैसे सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं।
शुक्रवार को प्रतापपुर सरहरी के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में भवनों की स्थिति,विद्युत,पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदाता सूची को अद्यतन किये जाने हेतु दिनाँक 10 अक्टूबर से 16 अगस्त तक किये जा रहे, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु अभिहित अधिकारियों की स्तिथि जानी गई। निरीक्षण के दौरान सभी अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
तहसीलदार ने बताया की 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे या जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है या विलोपित करना है या संशोधन सहित अन्यत्र निवास होने से मतदान केंद्र परिवर्तन करना है, संबंधित फॉर्म 6, 7, 8 की प्रक्रिया पूर्ण कर फॉर्म लेने हेतु अभिहित अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं, जिसमे वे मतदान केंद्र में बैठकर फॉर्म ले रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments