google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छ.ग. बजट सत्र-इस योजना के तहत किसानों को दी जाएगी धान खरीदी की अंतर की राशि...

Feb 5, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर- सदन में वित्तीय अनुपूरक बजट में किसानों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सरकार कृषक उन्नति योजना की शुरुआत करेगी. जिसमें किसानों को धान खरीदी में अंतर की राशि दी जाएगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ये बयान दिया है.

बता दें कि भाजपा ने चुनाव में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी का वादा किया था. अभी फिलहाल समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है. कृषक उन्नति योजना से किसानों को अंतर की राशि दी जाएगी.

क्या है कृषि उन्नति योजना ?

कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ के किसानों को ध्यान में रखते हुए शुरू करने की घोषणा की गई थी. कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी किसान से धान की खरीद की जाएगी. किसान से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद की जाएगी. इसके अलावा सरकार द्वारा बोरियो की उपलब्धता भी धान खरीदने से पहले सुनिश्चित की जाएगी. किसानों को एक किश्त में पूरा भुगतान मिल जाए और उनको लम्बी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़े, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा हर पंचायत भवन में बैंको में नगद आहरण काउंटर स्थापित किए जाएगे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html