बलौदा पुलिस की कार्यवाही में शराब बेचने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री व नशीला पदार्थ के बिक्री पर नजर रखते हुए, मुखबिर की सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी को सूचना मिली, कि सिरबोड़ा पालीडीह मार्ग पर कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाशते हुए 3 आदमी रोड किनारे घूम रहे हैं, ऐसी सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान में जाकर घेरा बंदी कर आरोपियों को पकड़ कर एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखें हाथ भट्टी महुवा शराब, जुमला 10 लीटर को जप्त कर आरोपियों को अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम :-
(1) अनंत भोई पिता गौतम भोई उम्र 25 वर्ष साकिन सिरबोडा,
(2) त्रिलोचन केवर्त पिता प्रीतम केवर्त उम्र 18 वर्ष साकिन सिरबोड़ा,
(3) समारू भोई पिता दुर्योधन भोई उम्र 40 वर्ष साकिन सिरबोड़ा
तीनों आरोपी पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद के स्थाई निवासी बताएं तथा शराब रखने व बेचने संबंधित किसी भी प्रकार का कोई वैद्य दस्तावेज न पेश कर पाने से उक्त मसूरका 10 लीटर कच्ची महुवा शराब जुमला कीमती ₹2000/- रू० को पुलिस द्वारा जप्त एवं कब्जा कर लिया गया, और आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2 ) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान, प्रधान आरक्षक सुभाष चंद्र कुंवर, आरक्षक नंदकुमार सिदार, आरक्षक अमित बंजारे, आरक्षक चंदन यादव ,आरक्षक मुरारी सिदार, का महत्वपूर्ण योगदान रहा संपूर्ण कार्य में थाना स्टाफ बलौदा का पूर्ण योगदान रहा।।।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments