नुआखाई जुहार भेंट कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश मंत्री किशोर महानद महानद ने गांड़ा समाज को दी बधाई....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
जय बुढी माँ गांडा महासभा के आयोजित नुआखाई जुहार भेंट कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश मंत्री किशोर महानद ने गांड़ा समाज को दी बधाई एवं शुभकामनायें ।
रायपुर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी के शहीद स्मारक भवन में जय बुढी मां गांडा महासभा के द्वारा नुआखाई जुहार भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्य
इसके पूर्व में भी छ.ग. प्रदेश के राजधानी में गांड़ा समाज का प्रमुख पर्व "नुआखाई" बड़ी
ही धूमधाम से मनाया जाता है। जय बुढी मां गांडा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिमन्यु नायक ने बताया कि, किसानों का यह प्रमुख पर्व नुआखाई नये फसल के स्वागत एवं उसे कटाई कर अन्न के रूप में ग्रहण करने के पश्चात् अपने परिवारों के बीच मनाया जाता है. इस दौरान बड़ो बुजूर्गो का चरण छूकर आर्शीवाद लिया जाता है | नये कपड़े एवं पीठा, धान चुडा आदि प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के पश्चात् जुहार भेंट कार्यक्रम किया जाता है जिसमें एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनायें दी जाती है। यह रीति आज भी चली आ रही है। इसे नुआखाई कहते है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास उपध्याय ने सभी गांडा समाज को बधाई देते हुये छ.ग. प्रदेश के अग्रणी विकास प्रगति में गांड़ा समाज की भागीदारी होने की बात कहीं। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान खेल-खिलाड़ी समाज हित में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।

इस दौरान उन्होंने गांडा समाज को कला, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में निपूर्ण होने की बात कहीं साथ ही मेहनतकश मजदूर के रूप में काम करने वाले ईमानदार लोग बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर ग्रामीण विधायक सत्य नारायण शर्मा, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, किशोर महानंद, सहित गांड़ा समाज के त्रिनाथ जगत...एन.आर. बघेल, शंकर तांडी, वैष्णव भत्रिया, राधे नायक, जीतू सागर, रशीद भाई, सूर्यकांत तांडी, श्याम सिक्का, संजय सोनी, मकरंद तांडी, विजय सिक्का, पीलू कुलदीप, भरत बाधा दीपक दीप, कमल तांडी, राधे नाग, शंकर निहाल, दीपक कुमार, सदा बेहेरा आदि समाज के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments