जी-20 के पहले हुई बैठक में PM मोदी ने दो बड़े संदेश दिए....जाने क्या है वो संदेश

जी-20 समिट के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की | इसमें उन्होंने मंत्रियों को दो बड़े संदेश दिए | पीएम मोदी ने NDA के मंत्रियों से कहा कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान का सही से (तथ्यों के साथ) जवाब दिया जाए | इसी के साथ पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे इंडिया बनाम भारत के विवाद में बयानबाजी न करें | मतलब जिन्हें अधिकृत किया जाए केवल वही बोलें |
इसी के साथ जी-20 की बैठक को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है | यही नहीं उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि जिनकी ड्यूटी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट के साथ लगी है वो उस देश की संस्कृति, रहन सहन, खान-पान की बुनियादी जानकारी पहले से कर लें |
पीएम मोदी की इन टिप्पणियों से साफ हो गया कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान को बीजेपी बड़ा मुद्दा बनाने के मूड में है | बता दें कि तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू से कर दी थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments