बस्ताहीन दिवस के अतिथि व्याख्यान में कहा, लक्ष्य साधकर करें सतत् परिश्रम.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भंवरपुर में 2 सितम्बर, शनिवार को बस्ताहीन दिवस के रूप में अतिथि व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमें सेजस हिन्दी माध्यम विद्यालय भंवरपुर के गणित व्याख्याता पी.के. निर्मलकर ने व्यवसायिक कार्यशाला के रूप अपने व्याख्यान में बच्चों को कहा कि किसी भी कार्य में सफलता का एकमात्र सूत्र है अपने कार्य का पूर्व नियोजन।
उन्होंने ये भी कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कोई शाॅटकट नहीं है, कठिन परिश्रम करके ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने आज कल बच्चों में प्रचलित मोबाईल गेम के बारे में भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि हमें डिजिटल गेम से बेहतर मैदानी खेलों में दिलचस्पी लेनी चाहिए जिससे न केवल हमारी शारीरिक फुर्ती बनी रहेगी अपितु हमारे मानसिक स्तर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने व्याखान के दौरान बच्चों से उनकी रूचि जानी तथा उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य टी. के. पटेल सर ने अपने ऊर्जावान व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस तरह के कार्यशाला के आयोजन की बात की तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य, अतिथि व्याख्याता समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments