google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खजाने के लालच में अपने ही बने कातिल, हत्या के बाद की विचित्र हरकतें....जानें पूरा मामला

Aug 17, 2023
1 min read




























































बिहार के किशनगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खजाने के लालच में परिवार के लोग हैवान बन गए और अपने ही घर के बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात बहादुरगंज थाना इलाके के दुलाली गांव में सोमवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद जादू-टोने के चक्कर में मृतक की पत्नी, बेटे और बेटियां पूरी रात शव के पास ही बैठे रहे। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को भनक लगी तो पुलिस को इसकी सूचना दी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान कलीमुद्दीन उर्फ कला मुल्ला के रूप में हुई है। उसका परिवार अंधविश्वास की जकड़ में आ गया था। परिवार के लोग किसी घर में गढ़े किसी खजाने को खोज रहे थे। कलीमुद्दीन से उसकी पत्नी, बेटे और बेटियां खजाने का पता पूछने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया तो लोगों ने केरोसीन छिड़ककर उन्हें मार डाला। कलीमुद्दीन की बहू ने इसका विरोध किया तो उसे भी परिवार के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। पूरी रात आरोपी शव के पास बैठे रहे।


सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी अजीब हरकतें करने लगे। ग्रामीणों ने सभी को रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी। बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मृतक की उम्र 62 साल बताई जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html