google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दहेज़ के लालच में पत्नी को पानी से भरे कुएं में जिन्दा लटकाया,खुद बनाया विडियो....

Sep 7, 2023
2 min read

































































मध्य प्रदेश के नीमच गाँव में एक महिला पर किए गए अत्याचार के वायरल वीडियो ने लोगों का दिल दहला दिया है | दहेज के चलते एक क्रूर पति ने अपनी पत्नी को पानी से भरे कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया | और फिर खुद पति ने ही इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल रिकॉर्ड करके ससुरालवालों को भेज दिया | घटना जावद थाना इलाके के किरखेड़ा की है | गांव में रहने वाले राकेश कीर का विवाह करीब तीन साल पहले राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की निवासी उषा के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही रामचंद्र अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा | तरह तरह की यातनाएं देने लगा. ऐसे में करीब दस दिन पहले पति ने क्रूरता और बर्बरता की हद की पार कर दी |


राकेश कीर ने दहेज के चलते अपनी पत्नी उषा को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे लटका दिया. महिला पानी से भरे कुएं के अंदर से मिन्नतें करती रही कि मुझे बाहर निकाल लो... लेकिन हैवान पति ने एक नहीं सुनी | हद तो तब हो गई जब रोती-चीखती और अपनी जान की भीख मांगती पत्नी का वीडियो भी आरोपी पति अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहा | बाद में परिवारवालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया | और बाद में पीड़िता ने अपने मायके जाकर आपबीती पिता को सुनाई. बाद में पुलिस को वीडियो बताया गया | जिसके बाद जावद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. जावद थाना एसआई असलम पठान के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पपति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने के मामले में मामला दर्ज किया | साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html