google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आंठवें कार्यकाल के पहले सार्वजानिक कार्यक्रम में फिर गरजें बृजमोहन कहा चलते रहेगा बुलडोजर....

Dec 8, 2023
2 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • सनातन का अपमान करने वालों को जनता ने दिया जवाब : बृजमोहन

  • सर्वाधिक मतों से जीत को बृजमोहन ने किया जनता को समर्पित

रायपुर/ 07 दिसंबर/

  • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से आठवीं बार जीत दर्ज करने के बाद आज गुरूवार को अपने पहले सार्वजनिक आयोजन में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल।

  • रायपुर पुष्टिकर समाज के पुरानी बस्ती में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधवत पूजन कर किया शुभारंभ।

इस दौरान सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर फिर गरजते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों को प्रदेश की जनता ने माकूल जवाब दिया हैं। अब राजधानी सहित प्रदेश में कानून का राज चलेगा गुंडे, बदमाशों की खैर नहीं।

इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय बुलडोजर, बुलडोजर के नारे लगाने लगे जिस पर बृजमोहन ने कहा कि चल रहा हैं ना बुलडोजर ? ठीक हैं न रफ़्तार ? जनता ने समर्थन में दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया तो बृजमोहन ने कहा कि चलते रहेगा बुलडोजर अवैध निर्माण पर, अवैध कार्यों पर। प्रदेश में फिर विकास रफ़्तार पकड़ेगा।

रायपुर के सबसे बड़े शिवालय में बूढ़ेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर उन्होंने अपने आठवें सावर्जनिक कार्यकाल आगाज करते हुए कहा की भोले बाबा ने बुलाया है। ये सब उनके ही आशीवाद का परिणाम हैं की रायपुर की जनता मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं। शहर का हर नागरिक बृजमोहन हैं और किसी भी काम के लिए जनता को भटकने की आवश्यकता नहीं हैं। हर नागरिक अपनेको बृजमोहन समझकर कार्य करें।

रायपुर पुष्टिकर समाज के सामुदायिक भवन के लिए उन्होंने और 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेरी कोई ताकत नहीं हैं। मुझ में कोई दम नहीं हैं। ये सब आप सभी के मत की ताकत हैं जो मुझे लगातार सेवा करने का संबल देती हैं। बूढेश्वर बाबा और भैरुनाथ बाबा के आशीर्वाद से अब प्रदेश में कमल फूल वाली भाजपा की सरकार हैं विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी।

इस दौरान पुष्टिकर समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही आम जनता ने भी बृजमोहन अग्रवाल के आठवें कार्यकाल के इस प्रथम सार्वजानिक आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html