google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं....

Jul 13, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

समर्थ युवा "विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़" की दिशा में बड़ा कदम:सांसद बृजमोहन


रायपुर:-आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित 16वें 'रोजगार मेला' में विभिन्न विभागों में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

राजधानी रायपुर में डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (जनजातीय कार्य मंत्रालय) दुर्गा दास उइके के साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी सहभागिता की और नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ‘समर्थ युवा - विकसित भारत’ का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उसे मूर्त रूप देने की दिशा में रोजगार मेला एक सशक्त पहल है। आज का युवा आत्मनिर्भर भारत का आधार स्तंभ है और उन्हें अवसर देना हमारा कर्तव्य है।"

उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, वरिष्ठ नेता पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, रेलवे और अन्य विभागों के अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html