google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चुनाव में जनता भर भर मतों से तौला आज उसी जनता ने लड्डुओं से तौला :- राजेश मूणत...

Dec 9, 2023
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • राम नगर में बनेगी प्रभु श्रीराम जी की भव्य प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र :- राजेश मूणत

  • एक वोट कमल छत्तीसगढ़ की जनता की समस्यायों का हल मिलकर करेंगे विकास:- राजेश मूणत

रायपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक राजेश मूणत का आज विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों भव्य स्वागत किया आज वे अपने विधानसभा क्षेत्र के रामनगर पहुंचे वहां से लेकर अपने क्षेत्रीय कार्यालय पहाड़ी चौक तक स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया क्षेत्र के कर्मा चौक पर स्थानीय नागरिकों द्वारा अपने नवनिर्वाचित विधायक को जीत की खुशी में लड्डुओं से तौला उसके पश्चात कबीर चौक पर भी राजेश मूणत का भव्य स्वागत किया गया जहां एक बच्चे ने उन्हे नेग स्वरूप कुछ पैसे दिए जिसे बड़े स्नेह के साथ मूणत ने अपने बटुए पर सुरक्षित रख लिया इसके पश्चात मूणत पहाड़ी चौक स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ अपने नेता का स्वागत किया जमकर आतिशबाजी भी की गई, स्थानीय नागरिकों ने किया भव्य स्वागत मूणत को तौला लड्डुओं से नव निर्वाचित विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज कहा की यह जीत राजेश मूणत की नही अपितु पूरे रायपुर पश्चिम की सम्मानित जनता की जीत है

चुनाव में जिस जनता ने मतदान से झोली भरी उसी जनता ने आज लड्डुओ से भी तौल कर भाव विभोर कर दिया जनता का ऐसा प्रतिसाद देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं की यह ऐतिहासिक नतीजे अराजकता से, अपराध से और माफिया गिरी से आजादी के लिए आए हैं और यह राजेश मूणत का दावा है की रायपुर पश्चिम ही नही अपितु पूरे प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया जायेगा भाजपा की सरकार सुशासन की सरकार है अब प्रदेश में पुनः कानून का राज स्थापित होगा मैने चुनाव पूर्व जो कहा था उसे पुनः दोहराता हूं अपराधी या तो अपराध करना छोड़ दे अन्यथा अपना ठिकाना बदल लें क्योंकि छत्तीसगढ़ में अपराध का ठिकाना सिर्फ जेल रहेगा पत्रकार के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा की कांग्रेस में पहले ही फूट पड़ चुकी थी जो अब खुलकर सामने आ रही है जनता ने जिस पार्टी का कान पकड़ कर बाहर कर दिया अब बाकी उनकी पार्टी का मामला है वो किसे पार्टी में रखते है और किसे कान पकड़ कर बाहर निकालते हैं कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार की तरह निभाया है जिसके परिणाम आपके सामने है मेरा पूरा फोकस लॉ एंड ऑर्डर को नियंत्रित करने और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने में है

रायपुर पश्चिम के वरिष्ठों ने आशीर्वाद स्वरूप जो स्वागत किया है उसके प्रति आभारी हूं उन्होंने रामनगर के मंच से वादा किया की आगामी कुछ समय में रामनगर परिक्षेत्र में प्रभु श्री राम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का वादा चुनाव पूर्व था जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा और राम नगर में प्रभु श्री राम जी की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी मैं पूरे पांच वर्ष अपने क्षेत्र में सतत बने रहूंगा जनता से सीधा जुड़े रहने क्षेत्रीय कार्यालय में लगातार उपस्थिति भी रहेगी मैं आप सभी को जनता दरबार से आज कहना चाहता हूं की " एक वोट कमल जनता की सभी समस्यायों का हल " हम सभी मिलकर करेंगे रायपुर पश्चिम का सर्वांगीण विकास और रायपुर पश्चिम को वैभवता के शिखर पर पहुंचाएंगे ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html