google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

19 घंटे की छापेमारी में ED की टीम ने कई दस्तावेज किये जब्त.....

Aug 22, 2023
1 min read




























































प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार टीमों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में स्कूल में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये लेने के मामले में चार अलग-अलग स्थानों पर 19 घंटे की मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान पूरा किया। छापेमारी सोमवार दोपहर दाेे बजे कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिले में शुरू हुई और मंगलवार सुबह करीब 9 बजे समापन हुआ। आखिरी छापेमारी दक्षिण कोलकाता में एक कॉर्पोरेट इकाई के कार्यालय पर की गई थी, जिसका मामले के मुख्य आरोपी सुजय कृष्ण भद्र से संबंध है।


मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी दल ने सबसे अधिक कागजी दस्तावेज जब्त किये हैं। ईडी का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच से और भी अहम सुराग मिल सकते हैं। अन्य तीन छापे और तलाशी अभियान दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर-द्वितीय ब्लॉक में एक अन्य इकाई के कार्यालय और भद्रा व उनके दामाद देबरूप चट्टोपाध्याय के आवासों पर हुए।


सूत्रों के हवाले से, जब्त किए गए दस्तावेजों में भद्रा के साथ संबंध रखने वाली कंपनियों में दिखावटी व्यापारिक सौदों से संबंधित कई फर्जी कागजी रिपोर्टें हैं। ईडी ने हाल ही में कोलकाता की एक पीएमएलए अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया था, जहां उसने दावा किया था कि भद्रा ने अपनी बेटी और दामाद के बैंक खातों का इस्तेमाल गलत तरीके से अर्जित आय को छिपाने के लिए किया था। उन्होंने कोलकाता में अपने दामाद देबरूप चट्टोपाध्याय के नाम पर एक आलीशान फ्लैट खरीदने के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये का निवेश भी किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html