google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऐसे मौत के मुंह में समाए, तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत...

Nov 13, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव के पास सोमवार की दोपहर फकिराना तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जो ग्रामीण जहां जिस हाल में थे वह तालब की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर गहरे तालाब में उतरे और बारी-बारी से पांचों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें देख परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। ग्रामीण व परिजन सभी बच्चों को लेकर कुदरा के निजी अस्पताल में ले गए, जहां के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह सभी पांच बच्चों की लाश लेकर गांव आ गए।


मृतकों में शिक्षक सुशील कुमार की तीन पुत्रियां अनुप्रिया कुमारी (12 वर्ष), अंशु प्रिया (10 वर्ष) , मधु प्रिया (8 वर्ष), शिक्षक के छोटे भाई अमरेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा सोनी (6 वर्ष), भगिना अमन कुमार (10 वर्ष) सासाराम थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा के जोखू राम का पुत्र शामिल है।

ग्रामीणों की सूचना पर करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह पहुंचे। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल वाहन से भिजवाया। सीओ ने इस घटना की जांच के लिए अंचल के नाजिर विकास कुमार को धवपोखर गांव में भेजा है, जो इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पीड़ित परिजनों को सहायता राशि मिलेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक सुशील की बहन विभा देवी खेत पर फसल देखने गई थी। बच्चे उसे देख उसके पीछे-पीछे चले गए। बच्चे तालब के पास खेलने लगे और विभा यानी मृत अमन की मां खेत में काम में व्यस्त थी। उसे पता नहीं चला कि बच्चे आए हैं। क्योंकि उसकी नजर बच्चों पर नहीं पड़ी थी। बच्चे उत्तर तरफ तालब के पास थे और विभा दक्षिण ओर खेत में।

धवपोखर गांव से 700 मीटर दक्षिण फकिराना ताल की ओर गांव का युवक दीपक कुमार शौच करने के लिए गया था। उसकी नजर तालब के तट पर बैठकर रो रहे शिक्षक सुशील कुमार के छह वर्षीय बेटा अंकित कुमार पर पड़ी। दीपक ने उससे पूछा तो उसने बताया कि दीदी लोग तालब में डूब गई हैं, इसलिए रो रहा है। दीपक ने शोर मचाया तो खेत, गांव व घर में काम कर रहे लोग तालब की ओर दौड़ पड़े। फिर बच्चों को ग्रामीणों ने ताल से बाहर निकाला।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html