google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मॉस्को पर ड्रोन हमलों के बदले में रूस ने रातभर यूक्रेन पर ‎गिराए बम.....

Aug 24, 2023
2 min read






























































रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमले होने के बदले में रूस ने भी यूक्रेन पर रातभर बमबारी की। हालां‎कि लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। इस बीच रूस के राज्य विमानन प्राधिकरण ने बुधवार (23 अगस्त) को कहा कि उड़ानों पर अस्थायी निलंबन लगाए जाने के बाद अब मॉस्को के हवाई अड्डे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। एक बयान में कहा गया है ‎कि राजधानी मॉस्को पर हुए ड्रोन हमले की कोशिश के कारण बुधवार तड़के उड़ानों के अस्थायी निलंबन लगाए जाने के बाद मॉस्को के हवाई अड्डे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।


बता दें कि ड्रोन से किए गए हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रूसी हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट किए गए एक यूक्रेनी ड्रोन के हिस्से मॉस्को क्षेत्र में एक घर पर गिरा। ‎मिली जानकारी के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश करने वाले तीन ड्रोनों को मार गिराया है। रूस ने यूक्रेन के डेन्यूब क्षेत्र में अनाज की सप्लाई करने वाली जगहों पर हमले किए।


इसके साथ ही रूस ने रात भर यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा और डेन्यूब नदी क्षेत्रों के दक्षिण में ड्रोन से हमला किया, जो अनाज निर्यात के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है। यूक्रेनी सेना और अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इस हमले में अनाज वाली जगहों स्थानीय क्षेत्र में आग लग गई। यूक्रेन की सेना ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा ‎कि दुश्मन ने डेन्यूब क्षेत्र में अनाज भंडारण सुविधाओं और एक उत्पादन और ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। अनाज के गोदामों में आग लग गई और उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। फायर सर्विस के कर्मचारी अपना काम तेज ग‎ति से कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html