देखते-देखते दून डिफेंस कॉलेज ताश के पत्तो के तरह बिखर गई.......

मूसलाधार बारिश से बिल्डिंग के नीचे की मिट्टी में कटाव हो रहा था| देखते-देखते दून डिफेंस कॉलेज की पूरी की पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई |
दरअसल उत्तराखंड में आसमानी आफत कहर बरपा रही है | देहरादून के मालदेवता में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव हो गया | पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलमग्न हो गईं | कई मकान और इमारतें पानी की चपेट में आ गईं | जिंदगी बचाने के लिए लोगों को घर की छतों पर शरण लेना पड़ा | टिहरी स्थित दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई | मूसलाधार बारिश से बिल्डिंग के नीचे की मिट्टी में कटाव हो रहा था | देखते-देखते पूरी की पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई |
गनीमत है कि हादसा से पहले दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग और परिसर को खाली करा लिया गया था वरना बड़ा हादसा होने की आशंका थी | बड़ा हादसा टलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली| परिसर में कॉलेज और होस्टल की इमारत थी | प्रशासन की तरफ से नदी किनारे बसे गांवों में लगातार मुनादी कराई जा रही है | बाढ़ की वजह से लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया जा रहा है. लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं | सरकारी इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है | दून डिफेंस कॉलेज के पास बहने वाली नदी देर रात से उफान पर थी | प्रशासन ने कॉलेज को खाली करा दिया था | बिल्डिंग गिरने की घटना को स्थानीय लोगों ने आज सुबह मोबाइल में कैद कर लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments