google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जमीन विवाद में, सुपारी लेकर कर दी हत्या , 5 गिरफ्तार....

Jan 6, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छिंदवाड़ा - जिले के लावाघोघरी थाना पुलिस ने पांच महीने पहले हुए जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 30 जुलाई का है। ग्राम भवारी के जंगल मे एक अज्ञात पुरुष की सिर कटी लाश मिली थी। उसका प्राइवेट पार्ट भी बेरहमी से काट दिया गया था। लाश के पास से सर गायब था। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की सघनता से जांच की तो मृतक की शिनाख्त मानिक लाल देवमन शीलू के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उसका कुछ लोगों से जमीनी विवाद था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदेही किशनू भोसम पिता झाडू भोसम उम्र 35 साल निवासी रेहप (धगडिया माल) एवं मनेशराम उर्फ मनेश पिता लोचा शीलू उम्र 28 साल निवासी धगडिया माल, मुफतलाल पिता सोमजी शीलू थाना लावाघोघरी से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।


40 हजार रुपये में दी थी मारने की सुपारी किशनू भोसम पिता झाडू भोसम उम्र 35 साल निवासी रेहप (धगडिया माल) एवं मनेशराम उर्फ मनेश पिता लोचा शीलू का मानिकलाल पिता देवमन शीलू के साथ जमीन खरीदने के विवाद पर मनमुटाव था। मानिकलाल को सबक सिखाने के लिए रामलाल पिता गणेशा बनके उम्र 40 साल निवासी तिकडी को 40,000 हजार रुपये की सुपारी देकर मानिकलाल को खत्म करने का सौदा हुआ। इसके बाद मानिकलाल ने श्रीदास धुर्वे पिता हीरा धुर्वे उम्र 23 साल निवासी बडगौना एवं ओमप्रकाश उर्फ नीतेश पिता रहनशाह नरें के साथ दिनाक 27 जुलाई को मृतक मानिकलाल की तलाश के लिये ग्राम दीप संगम गया था। रामलाल भी पीछा करते-करते दीप संगम पहुचा। श्रीदास धुर्वे एवं ओमप्रकाश उर्फ नीतेश को फोन से सूचना देकर दीप संगम बुलावा लिया। ग्राम रहप (महुआढाना) से मनेश शीलू, किशनू शीलू, शीलू को बुलवाकर संगम दीप भवारी चौराह पर एकत्रित हुए। रामलाल एवं उनके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पैसों के लालच मे मानिकलाल की हत्या कर शव जगल में फेंक दिया। सर काटकर अपने साथ ले गए।


आरोपी गिरफ्तार -

1. मनेशराम उर्फ मनेश पिता लोचा शीलू उम्र 28 साल निवासी रेहप (महुआढाना)

2. किशनू पिता झाडू भोसम उम्र 35 साल निवासी रेहप (महुआढाना)

3. मुफतलाल पिता सोमजी शीलू उम्र 46 साल निवासी रेहप (महुआढाना)

4. ओमप्रकाश उर्फ नीतेश पिता रहनशाह नरें उम्र 19 साल निवासी चूडाबोह

5. श्रीदास पिता जीरा धुर्वे उम्र 23 साल निवासी बडगोना थाना लावाघोघरी


मृतक का नहीं मिला सरपुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हत्या में प्रयुक्त एक बाइक और मृतक का सर अभी भी बरामद नहीं किया गया है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html