google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हनुमानगढ़ में कार चालक ने युवती को बोनट पर घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना........

Aug 17, 2023
1 min read





















































राजस्थान के हनुमानगढ़ में बीच बाजार में कार चालक ने महिला को कार से घसीटा. वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया. मगर, कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. बाजार में मौजूद दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है पुलिस का कहना है की सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो से घटना के बारे में पता चला। पुलिस तुरंत बस स्टैंड पर पहुंची। घटना के बारे में साक्ष्य जुटाए। घटना बुधवार दोपहर करीब 1:38 बजे की है। जब हनुमान जंक्शन के मुख्य बस स्टैंड के ठीक सामने एक कार गलत साइड से मुड़ रही थी, तभी एक महिला गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गई। ड्राइवर महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर भागने लगा तो महिला कार के बोनट पर लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर कार को श्रीगंगानगर रोड की तरफ ले गया। करीब आधा किलोमीटर तक महिला बोनट पर लटकी रही। जब महिला गिर गई तो ड्राइवर कार को लेकर फरार हो गया।


सीआई विष्णु खत्री ने बताया कि अभी पुलिस के पास वह महिला नहीं आई है। पुलिस खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उस महिला की पहचान में जुटी हुई है। महिला के सामने आने के बाद ही असली कहानी सामने आ पाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html